फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3000 मेधावी करेंगे एडवांस्ड की दावेदारी

Wed, 08 May 2013 05:30 AM IST
Lucknow
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एनआईटी, ट्रिपलआईटी आदि केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश और आईआईटी की स्क्रीनिंग के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) के नतीजे मंगलवार दोपहर जारी हो गए। इसका आयोजन सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने किया था। मेन में सफल टॉप 1.50 लाख रैंक तक के अभ्यर्थी आईआईटी में दाखिले के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड में बैठेंगे। मेन के नतीजों में राजधानी तीन हजार से ज्यादा होनहारों ने 2 जून को होने वाले जेईई एडवांस्ड के लिए दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन

इस साल से केंद्रीय वित्त पोषित संस्थानों और आईआईटी आदि में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया था। इस कड़ी में 7 अप्रैल को जेईई मेन का आयोजन ऑफलाइन मोड में हुआ था जबकि 9 अप्रैल से 25 अप्रैल तक ऑनलाइन टेस्ट हुए थे। देशभर में 10.5 लाख अभ्यर्थियों ने इसमें हिस्सा लिया था। राजधानी में ऑनलाइन मोड में टेस्ट हुआ था। कोचिंग संस्थानों के आंकड़ों और दावों की मानें तो लखनऊ से तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई करने में सफलता पाई है। दिल्ली पब्लिक स्कूल इंदिरा नगर के छात्र सक्षम अग्रवाल ने 93.33 प्रतिशत स्कोर किया है। सक्षम को 360 में 336 अंक मिले हैं। मेन के स्कोर के जरिए एनआईटी, ट्रिपलआईटी आदि अन्य केंद्रीय संस्थानों में प्रवेश होंगे। हालांकि, इसकी मेरिट 40 प्रतिशत बोर्ड के अंकों का वेटेज जोड़कर तैयार की जाएगी।

यह रहा कटऑफ
सामान्य : 113
ओबीसी : 70
एससी : 50
एसटी : 45
-----------------------------
जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन आज से
- 13 तक हो सकेगा रजिस्ट्रेशन, चालान से जमा होगा शुल्क

लखनऊ। जेईई मेन में रिजल्ट की तस्वीर साफ होने के साथ ही आईआईटी में दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। इसके लिए होने वाले जेईई एडवांस्ड के रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हो जाएंगे। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 मई तक चलेगी।
विज्ञापन

जेईई एडवांस्ड 2 जून को लखनऊ सहित देश के 96 शहरों में होगा। इसके लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इसके बाद अभ्यर्थी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में चालान के जरिए शुल्क जमा करना होगा। सामान्य और ओबीसी संवर्ग के अभ्यर्थियों को 1800 रुपये जबकि एससी/एसटी व विकलांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को 900 रुपये शुल्क चुकाना होगा। सभी संवर्ग की छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन कराने के अगले दिन शुल्क जमा हो सकेगा। रजिस्ट्रेशन और शुल्क जमा करने के बाद अभ्यर्थी 15 मई से 31 मई तक जेईइ एडवांस्ड की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 2 जून को टेस्ट के दौरान डाउनलोडेड एडमिट कार्ड लेकर अभ्यर्थियों को ओरिजिनल एडमिट कार्ड दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसे रखना जरूरी होगा। रिजल्ट 23 जून को आएगा और 24 जून से काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

बीआर्क के लिए भी टेेस्ट
आईआईटीज में संचालित बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बीआर्क) में दाखिले के लिए भी अलग से एप्टीट्यूड टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन जेईई एडंवास्ड की वेबसाइट पर ही 24 और 25 जून को हो सकेगा। 28 जून को टेस्ट होगा और 2 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें