फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Denmark Open 2025: डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में हारे सात्विक-चिराग, जापान की जोड़ी ने छीना फाइनल का मौका

Sat, 18 Oct 2025 10:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम के अंतिम चरण में फीकी पड़ गई और 2021 के विश्व चैंपियन के खिलाफ 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-23, 21-18, 16-21 से हार गई।
Register For Event
विज्ञापन
सात्विक-चिराग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी शनिवार को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल के सेमीफाइनल में जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से हारकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। एशियाई खेलों के चैंपियन तथा हांगकांग सुपर 500 और चाइना मास्टर्स सुपर 750 के फाइनल में जगह बनाने वाले सात्विक और चिराग ने पहला गेम हारने के बाद जबरदस्त वापसी की।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी निर्णायक गेम के अंतिम चरण में फीकी पड़ गई और 2021 के विश्व चैंपियन के खिलाफ 68 मिनट तक चले मुकाबले में 21-23, 21-18, 16-21 से हार गई। इस मुकाबले में तेज गति से आदान-प्रदान और तेज रैलियों का मुकाबला देखने को मिला। सात्विक और चिराग के बाहर होने के साथ ही 950,000 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें