मोहना बागान ने जीता 21वां आईएफए शील्ड खिताब
निर्धारित और अतिरिक्त समय में मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा, जहां मोहन बागान के खिलाड़ियों ने जबरदस्त संयम दिखाते हुए जीत हासिल की। इस खिताबी जीत के साथ मोहन बागान ने अपना 21वां आईएफए शील्ड खिताब जीता और 2003 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में विजयी हुआ। दिलचस्प बात यह है कि 2003 में भी मोहन बागान ने ईस्ट बंगाल को पेनल्टी शूटआउट में ही मात दी थी।