फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Japan Open 2025: कनाडा की लैला फर्नांडीज जापान ओपन के फाइनल में पहुंचीं, सोराना सिर्सिया को मात दी

Sat, 18 Oct 2025 04:32 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फर्नांडीज ने निर्णायक सेट में 4-4 के स्कोर पर सोराना की सर्विस तोड़ी और फिर अगले गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। चौथी वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी का फाइनल में मुकाबला 18 वर्षीय क्वालिफायर टेरेजा वैलेंटोवा से होगा।
Register For Event
विज्ञापन
लैला फर्नांडीज - फोटो : www.wtatennis.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनाडा की लैला फर्नांडीज ने कुछ मुश्किल पलों से गुजरने के बाद शनिवार को 35 वर्षीय सोराना सिर्सिया को 6-1, 2-6, 6-4 से हरा कर जापान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। फर्नांडीज ने निर्णायक सेट में 4-4 के स्कोर पर सोराना की सर्विस तोड़ी और फिर अगले गेम में अपनी सर्विस बरकरार रखते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की। चौथी वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी का फाइनल में मुकाबला 18 वर्षीय क्वालिफायर टेरेजा वैलेंटोवा से होगा। वैलेंटोवा ने दूसरे सेमीफाइनल में जैकलीन क्रिस्टियन को 6-7(3), 6-4, 6-3 से हराया। फाइनल रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें