शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल स्टडीज (पर्यटन) में कम्युनिकेशन स्किल्स एंड मॉक इंटरव्यू विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में निदेशक प्रो. सोनिया खान ने मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. महावीर वर्मा, विशिष्ट अतिथि प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान (डीन, प्लानिंग एंड टीचर्स मैटर्स) और प्रो. शशिकांत शर्मा (पत्रकारिता विभाग) मौजूद रहे। कुलपति प्रो. महावीर वर्मा ने कहा कि आज के युग में सॉफ्ट स्किल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस का ज्ञान कॅरिअर निर्माण में अहम है। संवाद