फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी को दो दिन रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुराना बस अड्डा के पास 10.660 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी तुषार चंद्र को अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है। एसआईयू की टीम ने आरोपी को पुराना बस अड्डा के पा चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी आर्मी फायर सर्विस में बतौर चालक सेवाएं दे रहा था।
विज्ञापन

पुलिस अब इस बात की छानबीन कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था। इसके साथ ही उसका पिछला आपराधिक रिकाॅर्ड भी खंगाला जा रहा है। मामला शनिवार देर रात का है, जब एसआईयू की टीम को सूचना मिली कि पुराना बस अड्डा के पास सेना क्षेत्र में निजी स्कूल के पास एक व्यक्ति गाड़ी में मौजूद है और उसके पास बड़ी मात्रा में नशा है। इसी आधार पर एएसआई सुशील की अगुवाई में पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी मिली। इसमें पिछली सीट पर एक युवक बैठा था। आरोपी यहां देर रात को होने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस की टीम ने शक के आधार पर तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से 10.660 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें