{"_id":"6ab91594c1b0c35e2d0e1670","slug":"cctv-to-be-established-shimla-news-c-19-sml1002-793693-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आजीविका भवन में अब सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर, लगेंगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आजीविका भवन में अब सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर, लगेंगी लाइटें
विज्ञापन
स्थानीय कारोबारियों की मांग पर नगर निगम ने लिया फैसला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम के बनाए सबसे बड़े मॉल आजीविका भवन में अब सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। भवन में शरारती तत्वों के हुड़दंग मचाने, गंदगी फैलाने और नुकसान पहुंचाने की शिकायतों के बाद नगर निगम यहां सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है।
भवन के टैरेस पर भी कैमरों से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा यहां लाइटें भी लगाई जा रही हैं। स्थानीय कारोबारियों की मांग पर नगर निगम यह काम करवा रहा है। निगम प्रशासन के अनुसार भवन के टैरेस पर लोअर बाजार, मिडल बाजार और लक्कड़ बाजार से शिफ्ट किए गए तहबाजारियों को जगह दी गई है। इनका सामान सुरक्षित रहे और कारोबार करने में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए भवन में कैमरे लगाए जा रहे हैं। भवन की निचली मंजिलाें के लिए नगर निगम नए रास्ते भी तैयार कर चुका है। कुछ नए रास्ते बनाने के लिए जल्द काम शुरू का सकता है।
आजीविका भवन शहर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है जिसमें 220 से ज्यादा दुकानें हैं। इनमें अकेले तिब्बती मार्केट की ही 75 से ज्यादा दुकानें हैं। हालांकि, पांच और छठी मंजिल के कारोबारी ग्राहकों के न आने से परेशान भी हैं। इनका कहना है कि मालरोड और लोअर बाजार को जोड़ने वाले रास्ते की हालत खस्ता है जिससे ग्राहक यहां नहीं आते। निगम प्रशासन का कहना है कि सब्जी मंडी में नए परिसर के निर्माण से इस मॉल को भी आवाजाही के लिए बेहतर सुविधा दी जाएगी।