फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: खेल परिसर में राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 21 को

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य जूडो संघ की ओर से इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर शिमला में 21 दिसंबर को जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से जूनियर व केडिट (ब्वॉय व गर्ल्स) प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इससे पहले जिन खिलाड़ियों का चयन राज्य जूडो प्रतियोगिता के लिए किया गया था वह रद्द कर दिया गया है, क्योंकि भारतीय जूडो महासंघ ने जूनियर की उम्र अंडर-21 वर्ष की है जो अब 2005 की बजाय 2006 कर दी गई है। केडिट की उम्र अंडर-18 वर्ष की है जो अब 2008 की बजाय 2009 की है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं 2026 में आयोजित की जा रही है। इसके लिए जो भी इच्छुक खिलाड़ी सब जूनियर और केडिट ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं, वे अपना आधार कार्ड, दसवीं या आठवीं कक्षा का प्रमाण पत्र साथ लाएं। एसोसिएशन के महासचिव रमेश चौहान ने बताया कि जूनियर नेशनल प्रतियोगिता कोलकाता में 10 जनवरी से होगी और केडिट नेशनल प्रतियोगिता लखनऊ में होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें