शिमला। सीबीएसई बोर्ड के घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में तनिश ने 96 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। कृतिका मित्तल ने 95.4 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और अभिनव सविराज 93.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य नीरज वर्मा ने बताया कि ओवरऑल के साथ स्कूल का विषयवार परिणाम भी सराहनीय रहा। विज्ञान में कृतिका और शेली ने 100 अंक, लेखांकन (अकाउंटेंसी) में अभिनव सविराज ने 99, अंग्रेजी में कृतिका मित्तल ने 98, शारीरिक शिक्षा में अभिनव सविराज ने 97, व्यवसाय अध्ययन में तनीश ने 97, अर्थशास्त्र में 96, विधि अध्ययन (लीगल स्टडीज) में कृतिका मित्तल ने 93, भूगोल में शेली और अवंतिका ने 92, इतिहास में आरुषि और कृतिका ने 92 और इन्फॉर्मेटिक्स प्रेक्टिसेज में अश्मिता और उमंगीत ने 91 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
संवाद
डीएवी स्कूल न्यू शिमला में चिराग अव्वल शिमला। डीएवी न्यू शिमला के घोषित 12वीं सीबीएसई बोर्ड के परीक्षा परिणाम में कला संकाय के चिराग नेगी ने 99 फीसदी अंकों के साथ स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अमंत टेगटा ने 97 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और वर्षा ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में आदित्य पंवर ने 95 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान, उत्कर्ष रवि ने 94.8 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और मृदुला महाजन ने 94.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में समीर टिक्को ने 93.8 फीसदी अंकों के साथ अपने संकाय में पहला, संजना ने 93.6 फीसदी अंकों के साथ दूसरा और तुषार ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधन ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। संवाद
लॉरेट स्कूल भराड़ी के वरशील छाए
शिमला। लॉरेट पब्लिक स्कूल भराड़ी में सीबीएसई की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय वरशील शर्मा ने 85.2 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। शौरयन चौहान ने 81.6 फीसदी, मेधा सीरी शर्मा ने 88.2 फीसदी, मोहित कुमार ने 87.2 फीसदी, अंशिका बिष्ट ने 83.4 फीसदी, पल्लवी ने 81.4 और सिमर प्रीत अठवाल ने 80.8 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की है। स्कूल प्रबंधन समिति ने सभी पास विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। संवाद