फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: कसोल में मंडी का युवक 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार

Mon, 12 Dec 2022 05:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में कसोल के साथ सटे ग्राहण गांव के पास एक युवक से एक किलो पांच ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में मंडी के वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 
Register For Event
विज्ञापन
चरस के साथ गिरफ्तार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में कसोल के साथ सटे ग्राहण गांव के पास एक युवक से एक किलो पांच ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में मंडी के वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम कसोल से करीब दो किलोमीटर आगे ग्राहण में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति जंगल से सड़क में आता हुआ दिखाई दिया। उसके हाथ में एक बैग था। जैसे से उक्त शख्स ने पुलिस टीम को देखा तो वह घबरा गया और मुड़कर जंगल की तरफ भागने लगा। 

विज्ञापन


व्यक्ति के पास किसी अवैध वस्तु होने का शक के आधार पर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे काबू किया। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम राज ठाकुर निवासी जोगोई, डाकघर, देवधार, तहसील जिला मंडी बताया। बैग से आरोपी के पास एक किलो पांच ग्राम चरस बरामद हुई। स्नसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने यह चरस कहां से लाई थी और कहां बेचा जाना था। इसके साथ ही आरोपी के साथ काले कारोबार में और कौन लोग शामिल हैं, का भी पता लगाया जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें