{"_id":"639727e77aa73139b33608dd","slug":"hpu-shimla-m-ed-and-btech-exam-form-apply-till-22-december-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPU Shimla: बीटेक, एमएड की परीक्षाएं इसी महीने, 22 दिसंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPU Shimla: बीटेक, एमएड की परीक्षाएं इसी महीने, 22 दिसंबर तक भरे जाएंगे परीक्षा फार्म
Mon, 12 Dec 2022 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 12 Dec 2022 06:39 PM IST
ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद विद्यार्थियों को फार्म की हार्ड कापी विवि में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय बीटेक के पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर की नियमित और री अपीयर परीक्षाएं इसी माह करवा सकता है। परीक्षाओं के लिए 22 दिसंबर परीक्षा फार्म फीस के साथ जमा करवाने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर लेट फीस देनी होगी। परीक्षा फार्म विवि के एग्जाम पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाने के बाद विद्यार्थियों को फार्म की हार्ड कापी विवि में जमा करवानी होगी। एमएड की दूसरे सेमेस्टर की दिसंबर होने वाली परीक्षा के लिए भी ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने को 22 दिसंबर अंतिम तिथि तय की गई है। छात्रों को फार्म की हार्ड कापी विवि में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
इक्डोल ने जारी किया बीए प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र (इक्डोल) ने यूजी डिग्री कोर्स के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के सत्र 2020-21, 2021-22 के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं ऑनलाइन होंगी। बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय और तृतीय वर्ष की इलेक्टिव वन और टू परीक्षाएं 17 दिसंबर को सुबह दस बजे से होंगी।
विज्ञापन