फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: पंचायत प्रधान और उपप्रधान को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू दिलाएंगे शपथ, तैयारियां शुरू

Wed, 03 Jun 2026 06:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के बाद अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
Register For Event
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के बाद अब नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को गोपनीयता एवं पद की शपथ दिलाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को मुख्यमंत्री स्वयं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे, जबकि जिला परिषद सदस्यों को संबंधित जिलों के उपायुक्त और बीडीसी सदस्यों को एसडीएम शपथ दिलाएंगे। यह प्रक्रिया चुनाव परिणाम अधिसूचित होने के सात दिनों के भीतर पूरी की जाएगी। प्रधान और उपप्रधान को कभी भी शपथ दिलाई जा सकती है।

विज्ञापन

इसके लिए समयसीमा नहीं है। वार्ड सदस्यों को प्रधान पंचायत भवन में शपथ दिलाएंगे। सरकार की ओर से सभी जिलों के उपायुक्तों को शपथ समारोह की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन को समारोह के लिए उपयुक्त स्थान तय करने, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, और अन्य आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे करने को कहा गया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाने के लिए जिला स्तर या चार-चार जिले के प्रतिनिधियों के एक साथ सभागार का चयन किया जाएगा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिला प्रशासन संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी तय करेगा। उधर, जिला परिषद और बीडीसी सदस्यों के लिए भी अलग-अलग स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित संस्थाओं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें