133 आईएनएफ इको डोगरा के 10 जवानों ने की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। वन क्षेत्र करसोग और तत्तापानी के भौर के जंगल में आग भड़क गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाया। इस दौरान जवानों ने घर को भी आग की चपेट में आने से बचाया। क्षेत्र में आग तेजी से फैल रही थी। इसकी सूचना 133 आईएनएफ बीएन इको डोगरा की अल्फा कंपनी को दी मिली। सूचना मिलते ही नायब सूबेदार प्रीतम कुमार समेत 10 जवानों ने तुरंत मौके पर पहुंच गए। नायब सूबेदार प्रीतम कुमार व जवानों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान वन विभाग के अधिकारी और स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे। लोगों ने सेना के कार्य की प्रशंसा की।