फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतें जल्द होंगी हल, चार सदस्य नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीईआरसी ने ऊना, रामपुर, नाहन और रोहड़ू सर्किल के लिए स्वतंत्र सदस्यों को किया नामित, तीन वर्ष होगा कार्यकाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान अब जल्द होगा। हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (एचपीईआरसी) ने अतिरिक्त उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) का गठन कर दिया है। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में चार सदस्यों की नियुक्ति की गई है। सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक रहेगा।
राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बिजली बिल और सब्सिडी को लेकर लोगों में कई सवाल उठ रहे हैं। विभागों के चक्कर लगाने के साथ-साथ लोग अधिकारियों और कर्मचारियों को भी लगातार फोन कर रहे हैं। ऐसे में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोग के सचिव अनिल कुमार शर्मा की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन

अधिसूचना के अनुसार बलराज को ऊना ऑपरेशन सर्किल, कमल देव को रामपुर सर्किल, रघुवीर सिंह मेहता को नाहन सर्किल और कमल दिलाइक को रोहड़ू ऑपरेशन सर्किल के लिए स्वतंत्र सदस्य नामित किया गया है। ये सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों जैसे बिजली आपूर्ति, बिलिंग, तकनीकी खामियों तथा अन्य उपभोक्ता समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि ये नियुक्तियां हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच एवं लोकपाल) विनियम 2013 के तहत की गई हैं।
प्रदेश में 28 लाख उपभोक्ता
हिमाचल में बिजली के करीब 28 लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लगाया गया है। ऐसे में इन दिनों इसको लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर भी आपत्ति जताई जा रही है। यही वजह है कि लोगों को दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए इन नियुक्त सदस्यों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें