फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट की घोषणाएं समझ से परे : चौहान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार के बजट में की गईं घोषणाएं समझ से परे हैं। इसमें युवाओं, महिलाओं और बजुर्गों के लिए कोई राहत नहीं दी है। सरकार का लगभग 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद आज भी जनता को कांग्रेस की गारंटियों के पूरा होने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि बजट पेश करना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। हमारा सरकार से आग्रह है कि सिर्फ बचे हुए कार्यकाल में जनता की सुरक्षा और नशे से युवाओं को बचाने के लिए उचित प्रयास करें। सुरक्षा व्यवस्था और नशे के कारोबार में ढील देखने को मिल रही है। इस दौरान संजौली से नवबहार तक रोष रैली निकाली गई। इसमें श्यामला एसोसिएशन, करसोग छात्र एसोसिएशन, मशोबरा छात्र एसोसिएशन के अलावा कई अन्य संगठन के सदस्यों ने हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें