फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एचपीयू मेट की प्रवेश परीक्षा में 1214 अभ्यर्थी रहे उपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीए प्रवेश परीक्षा में 540 ने लिया भाग
विज्ञापन

बीटेक प्रवेश परीक्षा में 1214 अभ्यर्थी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं के तहत एचपीयू मैट, बीटेक और एमसीए प्रवेश की परीक्षाएं प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुईं। तीनों परीक्षाओं में 3,131 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 2753 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एचपीयूमेट) के लिए 1125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 999 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए विधि विभाग एचपीयू शिमला, एचपीयूडेस द मॉल शिमला, डीएवी कांगड़ा और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में केंद्र बनाए थे। विधि विभाग में 330 में से 296, एचपीयूडेस में 200 में से 169, डीएवी कांगड़ा में 321 में से 287 तथा राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 274 में से 247 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एमसीए प्रवेश परीक्षा में कुल 601 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 540 ने परीक्षा दी। विधि विभाग एचपीयू शिमला में 280 में से 251, डीएवी कांगड़ा में 150 में से 138 तथा राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 171 में से 151 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। बीटेक प्रवेश परीक्षा के लिए सर्वाधिक 1405 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1214 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। यूसीबीएस एचपीयू शिमला में 200 में से 154, एचपीयूडेस शिमला में 184 में से 162, डीएवी कांगड़ा में 344 में से 297, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 463 में से 410 तथा राजकीय महाविद्यालय मंडी में 214 में से 191 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विवि प्रशासन के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुईं। प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों की जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन


एचपीयू मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एचपीयूमैट) के लिए 1125 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिनमें से 999 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के लिए विधि विभाग एचपीयू शिमला, एचपीयू डेस द मॉल शिमला, डीएवी कांगड़ा और राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में केंद्र बनाए थे। विधि विभाग में 330 में से 296, डीएवी कांगड़ा में 321 में से 287 तथा राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में 274 में से 247 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें