शिमला। शहर के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह दस से शाम पांच बजे तक यह पावर कट रहेगा। बिजली बोर्ड के अनुसार 11 केवी ईदगाह-डीडीयू और डीडीयू सब-स्टेशन में मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षा निदेशक परिसर, मेफील्ड और श्रीनिवास में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा लक्कड़ बाजार, लालपानी, लक्कड़ बाजार, राजदूत होटल, राम बाजार, राम मंदिर, गुरुद्वारा ब्लॉक एक, ब्लॉक तीन, मोती मस्जिद, पुराना डीडीयू क्षेत्र, अप्सरा होटल, कार्ट सड़क और पुराना स्लॉटर हाउस समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी असिस्टेंट इंजीनियर लाल सिंह ने दी। संवाद