फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत निकाय चुनाव: भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों का आरक्षण तय, जानिए किस वर्ग के खाते में कितनी सीटें

Tue, 18 Aug 2026 11:39 AM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

वार्ड आरक्षण की लॉटरी ने नगर निगम चुनाव की तैयारियों में नया मोड़ ला दिया है। भरतपुर नगर निगम के 65 वार्डों में आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद कई दावेदारों का चुनावी समीकरण बदल गया है। लॉटरी के बाद कुछ नेताओं को अब नई जगह तलाशनी पड़ सकती है।
Register For Event
विज्ञापन
भरतपुर में लॉटरी निकालते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर नगर निगम के 65 वार्डों की आरक्षण लॉटरी जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर कमर चौधरी के निर्देशन में निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई और स्कूली छात्राओं ने डिब्बों में रखी वार्डवार पर्चियां निकालकर आरक्षण की स्थिति स्पष्ट की। 
विज्ञापन


वार्डों की लॉटरी निकलने के साथ ही कई संभावित प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण बदलते नजर आए। आरक्षण अपने पक्ष में आने पर कुछ चेहरों पर खुशी दिखाई दी, तो कई संभावित प्रत्याशियों को निराशा हाथ लगी। बता दें कि नगर निगम के कुल 65 वार्डों में से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 15 वार्ड, अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के लिए 13 और अनुसूचित जनजाति के लिए एक वार्ड आरक्षित किया गया है, वहीं सामान्य वर्ग के लिए कुल 36 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंचायत-निकाय चुनाव: टोंक में निकली नगर निकाय चुनाव की आरक्षण लॉटरी, 10 निकायों में वार्डों की स्थिति साफ
विज्ञापन


अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए वार्ड नंबर 9, 15, 28, 40 और 52 आरक्षित किए गए हैं। वहीं अनुसूचित जाति ओपन वर्ग के लिए वार्ड नंबर 3, 4, 10, 13, 14, 16, 37, 38, 39 और 62 निर्धारित किए गए हैं।अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए वार्ड नंबर 1 आरक्षित हुआ है। ओबीसी ओपन वर्ग के लिए वार्ड नंबर 19, 22, 27, 29, 30, 36, 47, 50 और 65 आरक्षित किए गए हैं। वहीं ओबीसी महिला वर्ग के लिए वार्ड नंबर 20, 34, 61 और 63 निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह सामान्य महिला वर्ग के लिए वार्ड नंबर 6, 12, 17, 18, 23, 25, 32, 41, 45, 46, 53 और 59 आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा शेष वार्ड सामान्य वर्ग ओपन के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन


लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अब संभावित प्रत्याशियों ने अपने-अपने वार्डों में चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद कई दावेदारों के समीकरण बदले हैं, जबकि कई नए चेहरों के लिए चुनावी मैदान में उतरने का रास्ता भी साफ हुआ है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें