फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग लाया विद्यार्थियों का संघर्ष: पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने आंशिक रूप से वापस ली फीस वृद्धि

Wed, 19 Aug 2026 09:53 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

यूनिवर्सिटी के कुलपति जगदीप सिंह ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी लंबे समय से वित्तीय तंगी से जूझ रही थी। इसी कारण करीब पांच साल बाद ट्यूशन और हॉस्टल फीसों में सीमित बढ़ोतरी की गई थी।
Register For Event
विज्ञापन
पंजाबी यूनिवर्सिटी - फोटो : https://www.punjabiuniversity.ac.in/
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन के बाद फीसों में की गई वृद्धि को आंशिक रूप से वापस ले लिया है। मंगलवार को लिए गए इस फैसले से विद्यार्थियों पर पड़ने वाला अतिरिक्त आर्थिक बोझ काफी हद तक कम होगा।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के कुलपति जगदीप सिंह ने कहा कि यह निर्णय विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने बताया कि यूनिवर्सिटी लंबे समय से वित्तीय तंगी से जूझ रही थी। इसी कारण करीब पांच साल बाद ट्यूशन और हॉस्टल फीसों में सीमित बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी महंगाई और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में हुई कुल वृद्धि से काफी कम थी। हॉस्टल फीस में बदलाव से पहले अन्य राज्य विश्वविद्यालयों से तुलना की गई थी। तुलना में पंजाबी यूनिवर्सिटी की फीस कम पाई गई थी।

इस फैसले के बाद फीसों में प्रभावी बढ़ोतरी अब लगभग 7.5 फीसदी रह गई है। यह बदलाव लगभग पांच साल के अंतराल के बाद किया गया है। जगदीप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की भलाई हमेशा यूनिवर्सिटी की नीति का केंद्र बिंदु रहा है। यूनिवर्सिटी अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत करने, शिक्षा और शोध की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी योग्य छात्र वित्तीय कारणों से उच्च शिक्षा से वंचित न रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें