संवाद न्यूज एजेंसी सुनाम। दिड़बा के गांव काकू वाला में बेरोजगारी से परेशान 26 वर्षीय युवक ने जहरीली वस्तु निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र गुरजीवन सिंह के रूप में हुई।
सहायक थानेदार अमनदीप सिंह ने बताया कि प्रभजोत सिंह ने तीन-चार साल पहले 12वीं कक्षा पास की थी। वह लगातार नौकरी तलाश रहा था। रोजगार न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने 15 अगस्त को जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे तुरंत संगरूर के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख उसे पटियाला भेज दिया। पटियाला के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पिता गुरजीवन सिंह के बयान पर कार्रवाई शुरू की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
फ़ोटो । मृतक प्रभजोत सिंह की फाइल फोटो ।