अमेरिका में कुल नफरती अपराधों में कमी आई है। अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के 2025 के आंकड़ों के अनुसार, इनमें करीब सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि, सिख समुदाय के खिलाफ दर्ज अपराधों में 24.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हिंदू समुदाय के खिलाफ भी नफरत से प्रेरित मामलों में करीब 12 फीसदी की वृद्धि देखी गई।
वर्ष 2025 में 189 सिख विरोधी पूर्वाग्रह से जुड़े अपराध दर्ज किए गए। हिंदुओं के खिलाफ ऐसे 32 मामले सामने आए। 2015 से 2025 के बीच सिखों के खिलाफ नफरती अपराधों में करीब 3700 फीसदी की भारी वृद्धि हुई है। 2015 में केवल छह मामले थे, जो 2025 में करीब 200 तक पहुंच गए।