फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में बदला माैसम, कई जिलों में बरसात से बढ़ी ठंडक; गुरुहरसहाए में गिरे ओले

Mon, 16 Mar 2026 08:28 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कृषि विभाग ने किसानों को फिलहाल फसलों में सिंचाई न करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में पानी लगाने से नुकसान बढ़ सकता है।
Register For Event
विज्ञापन
गुरुहरसहाए में गिरे ओले - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में माैसम बदल गया है। रविवार को कई क्षेत्रों में बरसात के साथ ओले गिरे। ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते कई गांवों में खेतों में गेहूं की खड़ी फसल बिछ गई जिससे पैदावार पर विपरीत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


अबोहर के किसान सुखजिंद्र सिंह राजन ने बताया कि तेज हवाओं और बारिश के कारण गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। इससे पैदावार पर काफी असर पड़ सकता है। उधर, कृषि विभाग ने किसानों को फिलहाल फसलों में सिंचाई न करने की सलाह दी है। विभाग का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए खेतों में पानी लगाने से नुकसान बढ़ सकता है।

फिरोजपुर के विधानसभा हलके गुरुहरसहाय में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया।

तेज हवाओं के साथ हुई हल्की से मध्यम बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 6.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे पारा सामान्य से 2.9 डिग्री नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज राज्य के 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे अगले कुछ दिनों तक तापमान में गिरावट का असर बना रह सकता है।

मौसम विभाग का कहना है कि 17 और 18 मार्च को मौसम मुख्यत: शुष्क रह सकता है। इसके बाद नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 19 और 20 मार्च को पंजाब के ज्यादातर जिलों में कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश हो सकती है। इन दिनों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 मार्च को भी कुछ जगह हल्की बारिश की संभावना है।

रविवार को 28 डिग्री तापमान के साथ अबोहर सबसे गर्म रहा। अमृतसर का अधिकतम तापमान 21.8, लुधियाना 22.7, पटियाला 26.6, पठानकोट 21.6, बठिंडा 26.0, एसबीएस नगर 24.7, फिरोजपुर 23.9, होशियारपुर 20.2 और रूपनगर 24.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर रहा। सबसे कम 12.9 डिग्री तापमान रूपनगर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अमृतसर में बारिश जारी, अमृतसर में तापमान गिरा

अमृतसर में रविवार से शुरू हुआ बारिश का दौर सोमवार सुबह भी जारी रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और लगातार हल्की हो रही है। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

सोमवार सुबह से ही आसमान बादल छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी होती रही। इस दौरान तापमान करीब 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके अलावा अमृतसर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें