फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंटर इंटेलिजेंस का एएसआई गिरफ्तार: चंद रुपयों के लिए बेचा ईमान, पंजाब विजिलेंस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

Wed, 25 Mar 2026 08:49 PM IST
Ankesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब काउंटर इंटेलिजेंस के एएसआई को विजिलेंस ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी एएसआई 20 हजार रुपये की घूस ले रहा था। विजिलेंस ने उसे ट्रैप लगाकर दबोचा है। 
Register For Event
विज्ञापन
Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय पटियाला में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने एएसआई हरपाल सिंह को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। एएसआई हरपाल सिंह के खिलाफ पटियाला के नाभा निवासी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता के एक रिश्तेदार के वर्ष 2023 में खालिस्तानी गतिविधियों में शामिल होने संबंधी जांच की गई थी। इस संदर्भ में आरोपी एएसआई ने शिकायतकर्ता को काउंटर इंटेलिजेंस कार्यालय बुलाया और यह आरोप लगाया कि वह स्वयं भी अपने रिश्तेदार के साथ इन गतिविधियों में शामिल था।

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी एएसआई ने उसके पक्ष में रिपोर्ट देने के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जो शिकायतकर्ता के विदेश जाने के लिए जरूरी थी। 
विज्ञापन


किसी भी तरह की गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना पटियाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें