फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर में सात किलो चिट्टा पकड़ा: करोड़ों रुपये कीमत; दो आरोपी गिरफ्तार, काउंटर इंटेलिजेंस ने की कार्रवाई

Wed, 25 Mar 2026 08:25 PM IST
Ankesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7 किलो हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
बरामद हेरोइन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार यह खेप अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपये में मानी जा रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से हेरोइन की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। ये लोग सप्लाई चेन का हिस्सा बनकर विभिन्न संपर्कों के माध्यम से नशे की डिलीवरी करते थे। पुलिस को आशंका है कि इनके तार सीमावर्ती क्षेत्रों और बाहरी राज्यों में सक्रिय तस्करों से जुड़े हो सकते हैं।

इस मामले में स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और आगे किसे पहुंचाई जानी थी।
विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। ताकि नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें