फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नर्सिंग असिस्टेंट की आत्महत्या के मामले में पत्नी-साली गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ में खोले कई राज

Mon, 06 Jul 2026 12:34 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप की आत्महत्या के मामले में आरोपी पत्नी और साली को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। 
Register For Event
विज्ञापन
1 of 7
कुलदीप की पत्नी और साली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बरेली में नर्सिंग असिस्टेंट कुलदीप से नजदीकियां बढ़ाकर पहली पत्नी से उसका तलाक कराने और फिर आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी दूसरी पत्नी गुंजा और उसकी बहन रीना को पुलिस ने रविवार सुबह कैंट के सदर बाजार के आजाद मोहल्ले से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

सुभाषनगर निवासी कुलदीप गोस्वामी एक निजी अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट थे। उन्होंने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर सुभाषनगर पुलिस पर लापरवाही व करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार पर घूस मांगने और खुद तहरीर लिखने का आरोप लगाया था। कुलदीप ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने की बात लिखी है। घूस मांगने के आरोपों की जांच के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन

2 of 7
कुलदीप की आत्महत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी के बयान दर्ज 
जांच कमेटी के प्रभारी एसपी सिटी के नेतृत्व में सीओ प्रथम आशुतोष शिवम व सीओ द्वितीय अंजनी तिवारी ने करगैना चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पहले दिन रविंद्र ने मौखिक रूप से सफाई दी है, जिसे लिखकर देने के लिए कहा गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
एसपी सिटी मानुष पारीक - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि पांच दिन में जांच रिपोर्ट तैयार करके सौंपी जानी है। कैंट पुलिस की टीम गुंजा के भाई अमित की तलाश कर रही है। गुंजा के बहनोई सतीश की लोकेशन बंगलूरू की आ रही है। बताया जा रहा है कि वहां वह नौकरी करता है।

4 of 7
आरोपी गुंजा और रीना - फोटो : अमर उजाला
पिता का इलाज कराने के दौरान हुई पहचान
गुंजा ने स्वीकार किया कि वे और कुलदीप दो साल से एक-दूसरे को जानते और बातचीत करते थे। वह अपने पिता का फालिज का इलाज कराने उस अस्पताल में गई थी, जहां कुलदीप काम करता था। वहीं पहली बार पहचान हुई। कुलदीप ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी को नहीं चाहता है। मजबूरी में ही साथ रह रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, गुंजा से करीबी के बाद ही कुलदीप ने पत्नी से तलाक लेने के लिए पैरवी शुरू कर दी थी और कुछ समय पहले ही तलाक ले लिया था। इसके बदले केवल ढाई लाख रुपये पत्नी को दिए थे और तुरंत गुंजा से शादी कर ली। ऐसा करके वह और फंस गया।
विज्ञापन

6 of 7
आरोपी बहनें भेजी गईं जेल - फोटो : संवाद
गुंजा बोली- तीन शादियां कर चुका कुलदीप
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने पूछताछ की तो गुंजा ने बताया कि उसकी शादी इसी साल 15 अप्रैल को कुलदीप से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि कुलदीप की पहले दो शादियां हो चुकी थीं और उसका 13 साल का बेटा भी है। इसे लेकर दोनों के बीच नाराजगी रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुलदीप गोस्वामी का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
गुंजा ने कहा कि नकदी व जेवर चोरी का आरोप लगाकर ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। रीना ने बताया कि तीन जुलाई को कुलदीप, गुंजा को लेने उनके घर आया था। उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। तब कुलदीप ने उनके घर के सामने ही जहर खा लिया। कहा कि उन्हें नहीं पता था कि कुलदीप जान दे देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें