सावन के पहले सोमवार पर आगरा के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। राजेश्वर महादेव के आधी रात पट खुलने से लेकर बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर तक भक्तों की लंबी कतारें लगीं।
माथे पर चंदन, हाथों में डमरू, बम-बम भोले के जयघोष, भक्ति गीतों पर झूमते श्रद्धालु...। यह नजारा शिव मंदिरों में सोमवार सुबह से नजर आने लगा। राजेश्वर महादेव मंदिर रात 12:05 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए। वहीं बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर, पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को सुबह से ही अभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पहले सोमवार को देखते हुए हर मंदिर पर मेले जैसा नजारा है। मंदिरों के बाहर दुकानें सज गई। वहीं पूजा के सामान की बिक्री भी बड़ी संख्या में हुई।
विज्ञापन
2 of 7
सावन का पहला सोमवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आधी रात खुले राजेश्वर महादेव के पट, दर्शन को उमड़े भक्त
राजेश्वर महादेव मंदिर के पट रात 12:05 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद से ही भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह होते-होते मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
3 of 7
सावन का पहला सोमवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बल्केश्वर से पृथ्वीनाथ तक शिवालयों में लंबी कतारें
सावन के पहले सोमवार पर बल्केश्वर, रावली, कैलाश, मन:कामेश्वर और पृथ्वीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही लोग हाथों में पूजा की थाली और जल लेकर मंदिर पहुंचे। हर तरफ हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे।
4 of 7
सावन का पहला सोमवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की कतार
भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों में पहुंचने लगे। भक्तों ने बेलपत्र, फूल, दूध और जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। कई मंदिरों में श्रद्धालुओं को कतारबद्ध होकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 7
सावन का पहला सोमवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंदिरों के बाहर सजा भक्ति का बाजार
पहले सोमवार को शिव मंदिरों के आसपास मेले जैसा नजारा दिखाई दिया। मंदिरों के बाहर फूल, बेलपत्र, प्रसाद और पूजा सामग्री की दुकानें सज गईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन से पहले और बाद में पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
6 of 7
सावन का पहला सोमवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजते रहे शिवालय
शिवालयों में सुबह से ही घंटियों, भक्ति गीतों और भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर पूजा करते नजर आए। सावन के पहले सोमवार पर पूरे शहर में माहौल शिवमय बना रहा।