{"_id":"6a86baebf8a625003b0a56c5","slug":"truck-rams-car-at-navinganj-toll-plaza-67-year-old-woman-seriously-injured-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवीगंज टोल पर रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, वृद्धा गंभीर घायल; लखनऊ जा रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवीगंज टोल पर रफ्तार का कहर: ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, वृद्धा गंभीर घायल; लखनऊ जा रहा था परिवार
Thu, 20 Aug 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 20 Aug 2026 01:59 PM IST
नवीगंज टोल प्लाजा पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने टोल लेन में जा रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार टोल बैरियर से जा टकराई। हादसे में कार सवार 67 वर्षीय शीतल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया गया।
विज्ञापन
नवीगंज टोल पर रफ्तार का कहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के नवीगंज स्थित टोल प्लाजा पर बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टोल टैक्स जमा करने के लिए लेन में प्रवेश कर रही कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मैनपुरी के हिन्दुपुरम कॉलोनी निवासी 67 वर्षीय शीतल देवी पत्नी सुभाष चंद्र की तबीयत खराब थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। कार में विशाल और उनके मित्र वैभव कुमार भी सवार थे। बताया गया कि कार नवीगंज टोल प्लाजा की लेन में पहुंची ही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर टोल बैरियर से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में शीतल देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल बेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया।घटना के बाद टोल कर्मियों और पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।