फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल पति: सिर में मारी ईंट, बेसुध होने के बाद ब्लेड के काटा गला; फरहान ने बताया- पत्नी को क्यों दी इतनी भयानक

Mon, 03 Aug 2026 08:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज में पत्नी उज्जमा की हत्या के आरोप में पति फरहान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान कॉलर पकड़ने से गुस्साए पति ने पहले सिर पर ईंट मारी और फिर ब्लेड से गला रेत दिया।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 10
कातिल पति - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद घर में ताला लगाकर भागे पति को ताजगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि वैवाहिक वेबसाइट पर उज्जमा ने बहुत से वादे किए थे। मगर पहले ही मामूली विवाद में कॉलर पकड़कर गिरा दिया। इससे उसने पत्नी की हत्या कर दी। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा है।

बंद कमरे में मिली थी उज्जमा की लाश
थाना ताजगंज के नगला पैमा में 28 जुलाई को सुबह कौल्याई निवासी बब्बू ने बंद मकान के अंदर शव होने की सूचना दी थी। पुलिस ताला तोड़ कर अंदर गई तो महिला की लाश कमरे में मिली। शिनाख्त झांसी के थाना कोतवाली स्थित भैरो खिड़की मोहल्ला निवासी उजमा के रूप में हुई। पता चला कि सात माह पूर्व वैवाहिक वेबसाइट पर दोस्ती के बाद 20 अप्रैल को बब्बू के पुत्र फरहान से निकाह हुआ था।


 
विज्ञापन

2 of 10
आरोपी फरहान के पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता ने बेटे को मकान रहने के लिए दिया था। फरहान पिता के साथ पीर कल्याणी स्थित नॉनवेज खाने के होटल को संचालित करता था। घटना के बाद से फरहान का पता नहीं चल रहा था। पुलिस को पुष्टि हुई कि उसने ही पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसने बिहार के नंबर से अपनी मां को कॉल किया था। रविवार को पुलिस ने उसको नगला पैमा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।

 
विज्ञापन

3 of 10
फरहान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका दूसरी पत्नी से चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका था। वह अपने दोनों बच्चों की परवरिश के लिए निकाह करना चाहता था। सात माह पहले वेबसाइट पर झांसी की उजमा से मुलाकात हुई। उजमा के पति की पांच वर्ष पहले कैंसर की बीमारी से मौत हो गई थी। बातचीत के दौरान उजमा खुद को जिम्मेदार महिला दर्शाती थी।
उजमा ने उसका और उसके बच्चों का पूरा ख्याल रखने का वादा किया था।

4 of 10
उजमा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपने दोनों बच्चों को भी साथ रखने के लिए कहा था। निकाह के बाद वह अपने बच्चों को साथ नहीं लेकर आई। वह अपने बेटों को पिता के पास से लेकर नगला पैमा आए तो विरोध करने लगी। बच्चों का ध्यान रखने से मना कर दिया। समय पर बच्चों को खाना नहीं देती थी। मामूली बातों पर बच्चों को पीटती थी। बच्चे शिकायत करते थे तो क्लेश करती थी।

 
विज्ञापन

5 of 10
महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि उजमा मोबाइल पर घंटों चिपकी रहती थी। मोबाइल हाथ लगाने पर हंगामा कर देती थी। 26 जुलाई को रात घर आए तो खाना नहीं बना था। बच्चे भूख से परेशान थे। डांटने पर लड़ने लगी। वह गुस्से में बाजार से कुछ खाने के लिए लेने जाने लगे। पत्नी ने पीछे से कॉलर पकड़ कर खींच लिया। वह गिर गए और गुस्से में कमरे में रखी ईंट उठाकर उजमा के सिर पर प्रहार किया। बेसुध होने पर ब्लेड से गला रेत दिया। उसके मरने पर वह दोनों बेटों को लेकर पिता के घर कोल्याई गया और बच्चों को वहीं छोड़कर भाग गया था।

 
विज्ञापन

6 of 10
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस का दावा- कबूल की वारदात
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि पत्नी की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसने वारदात कबूल की है। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और ब्लेड बरामद किया गया है। न्यायालय ने उसे जेल भेजा है। 


 
विज्ञापन

7 of 10
घर में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
गले पर नुकीले पत्थर से किया प्रहार
पुलिस को जिस कमरे में उज्जमा का शव मिला, वहां एक ईंट और टूटा हुआ पत्थर का टुकड़ा पड़ा हुआ मिला था। फर्श पर खून ही खून पड़ा था। उज्जमा के सिर में प्रहार किए गए थे। डीसीपी सिटी ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उज्जमा के सिर में तीन से चार प्रहार ईंट से किए गए थे। उसके तीन चोट आई थीं। उसके साथ ही गले पर भी कट का निशान था। इससे आशंका है कि कमरे में मिले नुकीले पत्थर के मारने की वजह से उसका गला कट गया। आशंका है कि बचने के लिए उज्जमा ने काफी देर तक संघर्ष किया। क्योंकि उसके हाथ और पैर पर खरोंच भी लगी थीं। शव दो दिन पुराना है। इससे रविवार रात को हत्या की आशंका है।

 

8 of 10
पुलिस के साथ मौजूद फरहान के पिता - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को नहीं मिला मृतका का एक्टिवा
मृतका की बहन नेहा ने बताया कि निकाह के बाद आरोपी फरहान उज्जमा से रुपयों की मांग कर रहा था। उसके खाते में जमा डेढ़ लाख रुपये भी निकलवा लिए थे। निकाह के समय भी वह सोने के जेवरात पहनकर आई थी। फरहान अपने साथ सभी जेवरात भी लेकर गया है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। कुछ फुटेज में वो नजर आया है। नगला पैमा से आगरा कैंट स्टेशन की तरफ जा रहा है। उसके पास एक्टिवा स्कूटर भी है।मगर वो पुलिस को नहीं मिला है। इससे आशंका है कि वह एक्टिवा को कहीं खड़ा करके चला गया होगा।

 

9 of 10
कमरे का दरवाजा तोड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले पति की कब्र के बराबर में किया दफन
परिजन ने बताया कि मृतका उज्जमा का निकाह ताजनगरी निवासी शोएब के साथ हुआ था। उनसे उज्जमा के दो बच्चे हैं। शोएब को कैंसर हो गया था। पांच साल पहले उनकी मृत्यु हो गई। इस कारण ही उज्जमा मायके में जाकर रहने लगी। वह ससुराल नहीं आना चाहती थी। उसने दूसरा निकाह कर लिया। इस बात की जानकारी पहले पति के परिजन को नहीं थी। हत्या का पता चलने पर जानकारी हुई। उधर, उज्जमा के पिता बेटी के शव को झांसी ले जाना चाहते थे। मगर शव तीन दिन पुराना हो गया था।
विज्ञापन

10 of 10
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसलिए आगरा में ही अंतिम संस्कार का निर्णय लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पंचकुइयां कब्रिस्तान लेकर आए। उज्जमा के शव को पति की कब्र के पास ही दफना दिया गया। इस दाैरान एक युवक वीडियो बना रहा था। परिजन ने विरोध किया। इस पर पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। बाद में छोड़ दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें