फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Update: ट्रेन टिकट बुकिंग के समय आपको भी नहीं मिल रहा 'नो फूड' का ऑप्शन? तो यहां जानें तरीका

Tue, 28 Oct 2025 04:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC App Par No Food Ka Option Kyo Nahi Aa Raha: अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको भी नो फूड का ऑप्शन न मिल रहा हो? आप यहां इस बार में जान सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड का विकल्प कैसे चुनें? - फोटो : AdobeStock
IRCTC Train Ticket Booking: हर रोज ट्रेनों से एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं और एक जगह से दूसरी जगह आते-जाते हैं। भारतीय रेलवे काफी ट्रेनें रोजाना चलाता है और त्योहारी सीजन में तो कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाती हैं। ट्रेन में आपको आरामदायक सीट, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था और खानपान की चीजें भी मिलती हैं। बस अगर आपको कहीं जाना है तो आप ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रेन टिकट बुक करवा सकते हैं। 

पर आज के समय में लोग अपने मोबाइल से ही आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। इन सबके बीच अगर आपने हाल फिलहाल में ट्रेन टिकट बुक की है या आप करने वाले हैं, तो शायद आपको 'नो फूड' का ऑप्शन न मिले। ऐसा कई लोगों के साथ हुआ जिसके कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर नाराजगी तक जताई। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसा क्यों हुआ है और ये नो फूड वाला ऑप्शन अब कहां मिलेगा या नहीं मिलेगा। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड का विकल्प कैसे चुनें? - फोटो : AdobeStock
क्या होता है नो फूड वाला ऑप्शन?
  • दरअसल, जब हम ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करते हैं तो सफर के दौरान हमें कई ट्रेनों में खानपान की सुविधा रेलवे की तरफ से दी जाती है। इसके लिए टिकट के साथ शुल्क लिया जाता है और ये वैकल्पिक होता है यानी अगर आपको सफर के दौरान शाकाहारी, मांसाहारी फूड चाहिए तो आप अपनी पसंद का खाना चुन सकते हैं और अगर आपको खाना नहीं चाहिए तो आप 'नो फूड' वाला ऑप्शन चुन सकते हैं। जब आप नो फूड का ऑप्शन चुनते हैं, तो आपको सिर्फ टिकट के पैसे देने होते हैं खाने के नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड का विकल्प कैसे चुनें? - फोटो : Adobe Stock
दिक्कत क्या आ रही है?
  • दरअसल, पहले जब यात्री ऑनलाइन आईआरसीटीसी की आधिकारिक एप या वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक करते थे तो आपको यात्री का नाम भरने के साथ ही नो फूड (यात्रा के दौरान खाना नहीं चाहिए) चुनने का विकल्प मिलता था। पर पिछले कुछ दिनों से यहां पर नो फूड का ऑप्शन नहीं आ रहा है यानी आपको खाना लेना ही पड़ रहा है।

4 of 5
ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड का विकल्प कैसे चुनें? - फोटो : Adobe Stock
क्या करें फिर?
  • अब ये समझिए कि आखिर क्या सच में भारतीय रेलवे द्वारा नो फूड का ऑप्शन हटा दिया गया है? क्या अब यात्रियों को जबरदस्ती रेलवे खाना लेने पर मजबूर कर रहा है या ये कुछ और है? लोगों ने इसकी नाराजगी सोशल मीडिया पर जताई और बताया कि रेलवे की तरफ से नो फूड का ऑप्शन हटा दिया गया है और उन से जबरदस्ती खाने के पैसे लिए जा रहे हैं, लेकिन जान लें कि ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट बुक करते समय नो फूड का विकल्प कैसे चुनें? - फोटो : IRCTC
  • आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर जो पहले नो फूड का ऑप्शन यात्री की जानकारी भरने वाले कॉलम के साथ आता था, उसे अब नीचे की तरफ कर दिया है। जैसे ही आप यात्री का नाम, बर्थ आदि भरकर नीचे की तरफ आएंगे, तो आपको Other Preferences वाला एक सेक्शन दिखेगा जिसमें आपको 'I don't Food/Beverages' वाला चेकबॉक्स मिलेगा और यहां पर टिक करके आप नो फूड का ऑप्शन चुन सकते हैं। आईआरसीटीसी ने वेबसाइट और एप का इंटरफेस बदला है जिसके कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें