Bank Holidays List November 2025: हमें अगर अपनी पसंद का कोई सामान मंगवाना है, पसंद के कपड़े खरीदने हैं या किसी अन्य तरह की चीजें ऑर्डर करनी है, तो आज के समय में अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो जाते हैं। अब पहले की तरह लोगों को दिक्कतें कम ही होती हैं। जैसे, बैंकिंग क्षेत्र को ही देख लीजिए। ऑनलाइन बैंकिंग ने लगभग सबकुछ बदल दिया है।
{"_id":"690098ce0eef8b11c1068a82","slug":"november-2025-bank-holidays-when-banks-will-remain-close-check-complete-state-wise-list-2025-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"November 2025 Bank Holidays: आ गई नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, चेक करें आपका बैंक कब रहेगा बंद","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
November 2025 Bank Holidays: आ गई नवंबर में बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट, चेक करें आपका बैंक कब रहेगा बंद
Tue, 28 Oct 2025 03:50 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:50 PM IST
November Mein Bank Kab Band Rahenge: अक्तूबर का महीना बीतने वाला है। ऐसे में तीन दिन बाद नया महीना यानी नवंबर का महीना लग जाएगा। ऐसे में इस महीने बैंक कब-कब बंद रहेंगे? आप यहां चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
नवंबर में कब-कब बैंकों की छुट्टियां?
1 और 2 नवंबर
- कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में इगास-बगवाल का पर्व मनाया जाएगा। इसलिए इस दिन बेंगलुरु और देहरादून के बैंकों की छुट्टी रहेगी। वहीं, 2 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा जिसके कारण पूरे देश कें बैंक बंद रहेंगे
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
5 नवंबर
- इस दिन गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है। ऐसे में कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे जिसमें राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर, जयपुर, आइजोल, बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं। इन शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
6, 7, 8 और 9 नवंबर
- 6 नवंबर को नोंग्क्रेम नृत्य होने के कारण और 7 नवंबर को वंगाला महोत्सव की वजह से शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी। 8 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे। साथ ही 9 नवंबर को पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
- फोटो : Adobe Stock
16, 22, 23 और 30
- 16 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा, 22 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार है, 23 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी और 30 नवंबर को रविवार के अवकाश की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।