फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card e-KYC: घर बैठे ऐसे करवाएं आयुष्मान कार्ड e-KYC, खुद नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने बताया तरीका

Thu, 20 Aug 2026 01:21 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushamn Card Ki e-KYC Kaise Kare: आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी आप अपने मोबाइल से भी करवा सकते हैं।  नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने इसका तरीका अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से बताया है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
Ayushman Card e-KYC on Mobile: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसमें से एक आयुष्मान कार्ड भी है।

आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आयष्मान कार्ड ई-केवाईसी अपने मोबाइल से घर बैठे करवा सकते हैं? चलिए जानते हैं कैसे आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी मोबाइल से करवाई जा सकती है...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Amar Ujala
कहां से करवाएं ई-केवाईसी?
  • आप भी अगर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य से जुड़े हैं, लेकिन आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है
  • तो आप इस काम को ऑनलाइन अपने मोबाइल से करवा सकते हैं
  • दरअसल, नेशनल हेल्थ अथॉरिटी ने अपने आधिकारिक प्लेटफॉर्म एक्स पर इसको लेकर एक पोस्ट करते हुए जानकारी दी कि आप अपने मोबाइल से इस काम को करवा सकते हैं

विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करें आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी?

स्टेप 1
  • आयुष्मान कार्ड ई-केवाईसी करवाने के लिए आपको सबसे पहले आयुष्मान कार्ड के एप को डाउनलोड करना है
  • डाउनलोड के बाद एप को इंस्टॉल कर लें
  • फिर आपको यहां पर डिटेल्स भरकर लॉगिन करना है
  • इसके बाद आपको Beneficiary वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरकर सबमिट कर दें
  • इसके बाद आपको अपना राज्य चुनना है
  • अब PM-JAY Scheme को चुनें और फिर जिला भी चुन लें
  • इसके बाद अपना आधार नंबर, राशन कार्ड नंबर या फैमिली आईडी की मदद से अपना नाम लाभार्थी सूची में खोजें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड की ई-केवाईसी कैसे करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब यहां पर परिवार के जिस सदस्य की भी ई-केवाईसी बाकी है, उसके नाम के सामने दिए गए e-KYC/Redo e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करना है
  • फिर आपको आधार वाले ओटीपी या Face Authentication के जरिए अपना सत्यापन करवाना है
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भर दें और आखिर में सबमिट कर दें
  • फिर सबकुछ सही होने पर आप अपना आयुष्मान कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें