Rakul Preet Singh
- फोटो : amar ujala, mumbai
और, फिर वहीं रम गईं?
नहीं, ऐसा कुछ नहीं कि मुझे साउथ में ही जमना है। मैंने पहली फिल्म के साथ साथ अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की ताकि कभी जरूरत पड़े तो अभिनय के अलावा भी कुछ काम मिल सके। कन्नड़ फिल्म के बाद ही मैं मुंबई आ गई थी। यहीं आकर मुझे हिंदी की पहली फ़िल्म 'यारियां' मिली। 'यारियां' की शूटिंग खत्म होने के दो दिन पहले ही मेरी एक तेलुगु फिल्म रिलीज हो गई और बहुत बड़ी हिट हो गई। इसी वजह से मैंने तीन-चार फिल्में साइन कर लीं और मैं दक्षिण भारतीय सिनेमा में व्यस्त हो गई।