OG VS Jolly LLB 3 Movie Box Office Collection: आज साउथ इंडियन फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ की सिनेमाघरों में धूम रही। इसका असर बाकी फिल्मों के कलेक्शन पर भी नजर आया। जानिए, पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी(OG)’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।
साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ का जबरदस्त क्रेज दर्शकों के बीच बना था। लेकिन ‘कांतारा’ के रिलीज होते ही इसके कलेक्शन में कमी दिखी। इसके अलावा अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की कमाई में भी कमी दिख रही है। जानिए, आज गुरुवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
2 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम @dvvmovies
‘ओजी’ की 8वें दिन की कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ओजी’ ने गुरुवार को यानी 8वें दिन में 4.9 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 166.5 करोड़ रुपये हो चुका है। पवन कल्याण की फिल्म ने वर्ल्डवाइड भी 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा कुछ दिन पहले पूरा किया था। फिल्म 'कांतारा' ने पहले दिन ही कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसने 47.76 करोड़ रुपये की कमाई की है। 'कांतारा' की बंपर कमाई के कारण ही फिल्म 'ओजी' के कलेक्शन में गिरावट दिखी है।
विज्ञापन
3 of 5
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
‘जॉली एलएलबी 3’ का 14वें दिन का कलेक्शन
आज अक्षय कुमार की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में 14वां दिन है। इस फिल्म ने गुरुवार को 1.62 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल कलेक्शन भी अब तक 102.62 करोड़ रुपये हुआ है। यह फिल्म बड़ी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। अब जाकर यह 100 करोड़ क्लब में शामिल हाे सकी है।
4 of 5
फिल्म 'ओजी'
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'ओजी' का एक्शन फैंस का भाया
निर्देशन सुजीत की फिल्म ‘ओजी’ में पवन कल्याण का एक्शन चर्चा में है। साथ ही विलेन के रोल में इमरान हाशमी नजर आए हैं। इमरान हाशमी को भी नेगेटिव रोल में खूब पसंद किया जा रहा है। ‘ओजी’ एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। फिल्म में पवन कल्याण के किरदार का नाम ओजस गंभीरा है, इसी का शॉर्ट फॉर्म OG फिल्म का टाइटल है। फिल्म में प्रियंका अरुलमोहन, श्रीया रेड्डी, प्रकाश राज, अर्जुन दास ने अहम रोल निभाए हैं।
'जॉली एलएलबी 3' में कॉमेडी-सटायर का कॉम्बिनेशन
इस फिल्म में कॉमेडी के साथ सटायर भी है। किसानों के दर्द को बयां किया गया है। अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी, गजराज राव, सीमा बिस्वास और राम कपूर जैसे सितारे भी अहम किरदारों में दिखें। सभी अपने किरदारों में खूब जमे हैं।