फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Jayanti: नसीरुद्दीन शाह से लेकर अनुपम खेर तक, इन कलाकारों ने गांधी जी के किरदार को पर्दे पर किया जीवंंत

Thu, 02 Oct 2025 12:03 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 Mahatma Gandhi Jayanti 2025: आज गुरुवार के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है। सिनेमाई पर्दे पर गांधी जी के व्यक्तित्व को कुछ कलाकारों ने पर्दे पर हुबहू उतारने का प्रयास किया है। चलिए जानते हैं उन एक्टर्स के नाम। 

Register For Event
विज्ञापन
1 of 9
महात्मा गांधी - फोटो : एक्स

महात्मा गांधी का व्यक्तित्व भारतीय और विश्व सिनेमा दोनों के लिए हमेशा से प्रेरणा का केंद्र रहा है। हिंदी सिनेमा में कुछ कलाकारों ने गांधी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने का काम किया है। आज 2 अक्तूबर के दिन गांधी जयंती के मौके पर हम जानेंगे उन कलाकारों के बारे में, जिन्होंने गांधी जी की भूमिका निभाई। इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह से लेकर अनुपम खेर तक के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन

2 of 9
रजीत कपूर - फोटो : एक्स

रजीत कपूर
श्याम बेनेगल के निर्देशन में साल 1996 में 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें गांधी जी के रोल में रजीत कपूर थे। इस फिल्म में उन्होंने बापू का शानदार किरदार निभाया था।

विज्ञापन

3 of 9
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह
कमल हासन द्वारा निर्देशित और अभिनीत फिल्म 'हे राम'  साल 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने गांधी जी का रोल निभया था। फिल्म में गांधी जी की हत्या से जुड़ी कहानी दिखाई गई थी। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी अहम भूमिका में नजर आए थे।

4 of 9
जोएस कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

जोएस कश्यप
साल 1963 में 'नाइन ऑवर्स टू रामा' फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जोएस कश्यप ने बापू के रूप में शानदार भूमिका निभाई थी। साथ ही आपको बताते चलें कि यह फिल्म स्टेनली वोलपर्ट के उपन्यास पर आधारित थी, जिसका नाम फिल्म के नाम पर ही था। 

विज्ञापन

5 of 9
बेन किंग्सले - फोटो : एक्स

बेन किंग्सले
रिचर्ड एटनबरो के निर्देशन में साल 1982 में ‘गांधी’ फिल्म रिलीज हुई थी। इसमें बेन किंग्सले ने बापू के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने का काम किया था। इस फिल्म को 8 ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। अभिनेता ने गांधी की भूमिका को अमर कर दिया था।

विज्ञापन

6 of 9
दीपक अंतानी - फोटो : एक्स

दीपक अंतानी
राजकुमार संतोषी के निर्देशन में साल 2023 में ‘गांधी गोड़से- एक युद्ध’ फिल्म में दीपक अंतानी ने गांधी जी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दिखाया जाता है कि महात्मा गांधी अपनी हत्या से बच जाते हैं। साथ ही गांधी जी, नाथूराम गोडसे को माफ करने का फैसला करते हैं।

विज्ञापन

7 of 9
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

अनुपम खेर
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में अनुपम खेर ने गांधी जी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अभिनेता ने बापू के व्यक्तित्व को दिखाने का प्रयास किया है।

8 of 9
अन्नू कपूर - फोटो : यूट्यूब

अन्नू कपूर
साल 1993 में आई फिल्म 'सरदार' में अन्नू कपूर ने गांधी जी का रोल निभाया था। यह फिल्म सरदार वल्लभभाई पटेल की जिंदगी पर बनी थी। 

विज्ञापन

9 of 9
दिलीप प्रभावलकर - फोटो : एक्स

दिलीप प्रभावलकर
संजय दत्त अभिनीत 'लगे रहो मुन्नाभाई' फिल्म में दिलीप प्रभावलकर ने गांधी जी की भूमिका निभाई थी। उनके किरदार ने दर्शकोंं को प्रभावित किया था। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें