मौसम का लुत्फ उठाती युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए भी बारिश, तेज हवाओं और धूल भरी आंधी के आसार जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। अगले कुछ घंटों तक बादलों की आवाजाही और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है। हालांकि, यह राहत ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाली। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून के बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी और आसमान साफ रहने की संभावना है। 3 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जबकि 4 जून को इसके 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 5 जून तक मौसम शुष्क रहने और किसी नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण गर्मी की वापसी होने की संभावना है।