वी-देसी लांज की ओर से देहरादून में मिस्टर एंड मिस हॉटेस्ट पर्सनेलिटी का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 मॉडल्स ने प्रतिभाग किया। यह कांपिटिशन तीन राउंड में पूरा हुआ। जिसमें कई प्रतिभागियों को परखा गया। अंत में तीन लड़कियों और तीन लड़कों को विजेता चुना गया। मॉडल्स को अलग-अलग टाइटल्स भी दिए गए। जज की भूमिका में रागिनी गुप्ता, गगन सेठी, बियोनी शामिल रहे।