उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में जोरदार बारिश होने से बदरीनाथ, गंगोत्री और केदारनाथ हाईवे के हाल बुरे हो गए हैं। विजयनगर-पुराना देवल में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का लभग 35 मीटर पैच धंसकर नदी के बहाव में बह गया है। अब यहां बडे़ वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। चंद्रापुरी में उफनती मंदाकिनी को इस प्रकार ट्राली के जरिए जान जोखिम में डालकर ग्रामीण दूसरी ओर जा रहे हैं। बांसवाड़ा से करीब आधा किमी. आगे केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीआरओ की जेसीबी द्वारा मलबा हटाया गया। उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार रात और रविवार को जमकर बारिश हुई, जिससे बदरीनाथ हाईवे पर मलबा आ गया था।