फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) (फाडा) के ताजा खुदरा आंकड़ों के अनुसार, नवंबर 2025 में इलेक्ट्रिक दोपहिया (E2W) (ई2डब्ल्यू) बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई। कुल बिक्री महीने-दर-महीने आधार पर 18.70 प्रतिशत घटकर 1,16,982 यूनिट्स पर आ गई, जो अक्तूबर 2025 में 1,43,887 यूनिट्स थी। शुरुआती नवंबर तक त्योहारी मांग बनी रहने के बावजूद अधिकांश बड़े ओईएम के लिए यह महीना सुस्त रहा।
वार्षिक आधार पर भी प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा। नवंबर 2024 में बिके 1,19,998 यूनिट्स की तुलना में इस साल नवंबर में बिक्री 2.51 प्रतिशत कम रही। हालांकि, पूरे बाजार में दबाव के बावजूद अलग-अलग कंपनियों के प्रदर्शन में बड़ा अंतर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें - Auto PLI: ऑटो पीएलआई योजना का दायरा बढ़ा, 82 कंपनियों को मंजूरी, अब तक ₹1,350 करोड़ की मदद दी गई