फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 4 वाले विरोधियों से रहें सतर्क, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Thu, 30 Jan 2025 06:33 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 10
30 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 30 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा


 
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज किसी करीबी इंसान से मुलाकात होगी। विचारों के आदान-प्रदान से समस्याओं का हल मिलेगा। कोई भी काम करने से पहले उससे संबंधित जानकारी लें। इससे काम आसानी से हो जाएंगे। किसी योजना पर काम करने के लिए अच्छा दिन है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
पैतृक प्रॉपर्टी संबंधी मनमुटाव चल रहा है तो शांति और आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। अनिर्णय की स्थिति में बड़े लोगों से सलाह-मशविरा करें। निश्चित सफलता मिलेगी।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
बिजनेस के काम योजना बनाकर पूरे हो जाएंगे। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में आपको ज्यादा फायदा होने वाला है। पेमेंट कलेक्ट करने में ज्यादा समय लगाएं।  सरकारी नौकरी वाले लोगों को स्पेशल ड्यूटी पर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
किसी की गलती को भूलकर उसे क्षमा करें। आपके शत्रु प्रबल रहेंगे, लेकिन आपको किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी। वैवाहिक काम में व्यस्तता रहेगी। प्रेम में निराशा हो सकती है। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। स्थितियां बिगड़ सकती हैं। हानि हो सकती है। आज शेयर बाजार में निवेश न करें। कामकाज में कई विकल्प और अवसर सामने आ सकते हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय न लें।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले उसके फायदे और नुकसान को स्पष्ट रूप से समझें। सतर्क रहकर कार्य करना आपकी सफलता को सुनिश्चित करेगा।
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
सुबह का समय आमदनी अच्छी बनाएगा और जमीन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
दोपहर में यात्रा की संभावना है और रुके हुए काम बन सकते हैं। दिन के अंत में मन अशांत रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है। आय भी कम रहेगी। अभी नया काम शुरू करने या काम बदलने के बारे में न सोचें तो बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
अज्ञात भय और चिंता रहेगी, समय पर काम नहीं हो पाएंगे। मेहनत के अनुसार आमदनी नहीं होगी। सरकारी कामों में रुकावटें आएंगी। दोपहर का समय आमदनी में बाधा डाल सकता है। व्यापार में संघर्ष करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का मन करेगा।
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें