फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 वाले बिना वजह परेशान रह सकते हैं, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Wed, 29 Jan 2025 08:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Register For Event
विज्ञापन
1 of 10
29 जनवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Today 29 January 2025 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा


विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
पारिवारिक कामों में तालमेल बनाकर रखने से सभी काम व्यवस्थित होते जाएंगे। किसी योजना पर काम करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
लेनदेन करने पहले बहुत अच्छे से सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा। ऐसे लोगों से दूर रहें। घरेलू खर्चों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
संतान की नकारात्मक बात का पता चलेगा। धैर्य से समाधान ढूंढने की कोशिश करें। बिजनेस के काम व्यवस्थित करने के लिए नई टेक्नोलॉजी की मदद लें।  काम की गुणवत्ता बढ़ेगी। समय बचेगा। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
बाहरी गतिविधियों और संपर्क सूत्रों से व्यापारिक एग्रीमेंट न करें। धोखा हो सकता है। व्यवसायिक और निजी जीवन में संतुलन रखने की आपकी कला बहुत काम आ सकती है। इसी की बदौलत अपने व्यस्त समय में अपने परिवार के लिये समय निकालने में कामयाब हो सकते हैं।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना करते हुए अपने विचारों की स्पष्टता से उसे सुलझा सकते हैं। अपने विचारों को साझा करने से महत्वपूर्ण अवसर मिल सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आप बिना वजह चिंतित रहेंगे। अज्ञात चिंताएं हो सकती हैं। लालच देकर आपको उलझाया जा सकता है। सतर्क रहें। दोपहर में आय अच्छी रहेगी। काम समय पर होंगे और सहयोग भी मिलेगा।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
शाम को सहयोग की उम्मीद बेकार जाएगी। खर्चे बढ़ेंगे और विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको सभी से सहयोग मिलेगा और आय भी बेहतर रहेगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और सुखद समाचार मिलेगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
पारिवारिक कामों में तालमेल बनाकर रखने से सभी काम व्यवस्थित होते जाएंगे। किसी योजना पर काम करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की फायदेमंद योजनाएं बनेंगी।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
लेनदेन करने पहले बहुत अच्छे से सोच विचार करें, नहीं तो कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाएगा। ऐसे लोगों से दूर रहें। घरेलू खर्चों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें