फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder in Tikamgarh: घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की पीट-पीटकर हत्या, खेत से उठाकर सड़क पर फेंक दिए शव

Sun, 07 Jun 2026 11:13 AM IST
टीकमगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़

सार

टीकमगढ़ जिले के रामनगर गांव में खेत पर सो रहे बुजुर्ग दंपती की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने शव सड़क किनारे फेंक दिए। प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है, जबकि ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Register For Event
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर गांव में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत पर सो रहे बुजुर्ग दंपती की हत्या कर उनके शव सड़क किनारे पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में मामला जमीनी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक चेनु घोष और उनकी पत्नी पानाबाई मूल रूप से बछोड़ा गांव के निवासी थे, लेकिन वे अपने हिस्से की जमीन के कारण रामनगर स्थित ससुराल पक्ष के क्षेत्र में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि उनका ससुराल पक्ष से लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह ग्रामीणों ने दोनों के शव सड़क किनारे पड़े देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

ये भी पढ़ें- रिश्ते शर्मसार: जिस बहन ने घर में रखा उसी के घर से लूटे 50 लाख, पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर रची साजिश
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती शनिवार रात खेत पर सो रहे थे। आशंका है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। हत्या के बाद शवों को खेत से उठाकर सड़क किनारे फेंक दिया गया, जिससे घटना को किसी अन्य रूप में दिखाने का प्रयास किया जा सके। घटनास्थल पर पहुंचे एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे पुलिस से सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों मृतकों के शरीर पर लाठी जैसे भारी वस्तु से मारपीट के स्पष्ट निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि घटना रात 12 बजे से 3 बजे के बीच घटित होने की संभावना है। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सटीक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन


घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जमीनी विवाद के पहलू को भी खंगाला जा रहा है। इधर, जिले में बढ़ते अपराधों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने टीकमगढ़ शहर के एक व्यापारी की हत्या हुई थी, जिसका खुलासा अब तक नहीं हो सका है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें