फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 55 साल के अधेड़ ने 13 वर्षीय बच्ची को छेड़ा तो नीमच में हुआ बवाल, पुलिस पर पथराव; दागे आंसू गैस के गोले

Thu, 02 Apr 2026 07:13 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच

सार

नीमच जिले में छेड़छाड़ के मामले में जमकर हंगामा हो गया। जिलेभर में तनाव फैल गया। पुलिस पर पथराव भी हुआ। बाद में पुलिस ने हालात नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
Register For Event
विज्ञापन
नीमच में बिगड़े हालात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीमच जिले के मनासा थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद भारी तनाव हो गया। आरोपी अब्दुल रहमान (55) की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी
मामला पड़दा गांव का है। बुधवार रात करीब 10:30 बजे जब एक बच्ची के माता-पिता धार्मिक कार्यक्रम से लौटे, तो बच्ची ने अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि जब वह घर पर अकेली थी, तब अब्दुल रहमान उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी और बच्ची को 50 रुपये देकर चुप कराने की कोशिश की।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मां-बेटों सहित छह को उम्रकैद, जमीन-पानी के विवाद में किसान और उसके दो पुत्रों को उतारा था मौत के घाट

दोस्त के घर सोता मिला आरोपी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वह वहां नहीं था, लेकिन रात में ही घेराबंदी कर उसे एक दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


सड़क पर उतरे ग्रामीण, बुलडोजर की मांग पर अड़े
गुरुवार सुबह घटना की खबर फैलते ही तनाव बढ़ गया। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ की एक ही मांग थी— 'आरोपी का घर जमींदोज किया जाए।' प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया और दोपहर 2:30 बजे बुलडोजर मौके पर पहुंच गया।

ये भी पढें- अतिक्रमण विवाद ने लिया हिंसक रूप, सुल्तानिया सरपंच पर जानलेवा हमला; मंत्री पर लगे गंभीर आरोप

पुलिस पर पथराव और बवाल
प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ही भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ लोग आरोपी के घर में घुस गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सामान सड़क पर फेंक दिया गया। जब पुलिस ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की, तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। एएसपी नवल सिंह सिसौदिया ने बताया, "स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। फिलहाल गांव में शांति है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें