फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति की हत्या करने के लिए प्रेमी को व्हाट्सएप पर मेसेज कर बुलाया था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के पूर्वीदीन खेड़ा स्थित हैदर कैनाल नाले के पास रहने वाले शिव प्रकाश की हत्या के मामले में पुलिस को अहम साक्ष्य मिले हैं। छानबीन में सामने आया है कि उसकी पत्नी सविता ने प्रेमी सतीश को व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर बुलाया था। इसके बाद सविता ने चैट डिलीट कर दी थी। पूछताछ में सविता ने गुनाह कुबूल किया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक एक वर्ष पहले सविता और सतीश में नजदीकियां बढ़ीं। उसने सतीश को अपना फोन नंबर दिया था। फिर दोनों में फोन पर बात होने लगी। सतीश अक्सर शिव प्रकाश के सो जाने के बाद सविता से मिलने रात में उसके घर जाता था। कुछ दिन पहले दोनों के संबंधों के बारे में पता चलने पर शिव प्रकाश ने विरोध किया था। वह सविता पर नजर रखने लगा। इससे दोनों को मिलने में समस्या आने लगी।

पति को रास्ते से हटाने के लिए सविता ने सतीश के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। फिर दोनों ने शनिवार देर रात करीब एक बजे शिव प्रकाश की पीटकर हत्या कर दी। उल्लेखनीय है कि मलिहाबाद के भदेसरमऊ गांव निवासी शिव प्रकाश के पिता शिवदीन ने दोनों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें