{"_id":"6a880a7f1b55d9eb660aeb24","slug":"video-video-l-ka-chhatara-ka-tarafaka-btha-ma-btha-kara-pataii-ka-aarapa-anaya-chhatara-na-kaya-hagama-tha-taharara-2026-08-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लॉ के छात्र को ट्रैफिक बूथ में बंद कर पिटाई का आरोप, अन्य छात्रों ने किया हंगामा, दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: लॉ के छात्र को ट्रैफिक बूथ में बंद कर पिटाई का आरोप, अन्य छात्रों ने किया हंगामा, दी तहरीर
जानकीपुरम थाना क्षेत्र स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक पुलिस चौकी में लॉ के छात्र को बंद कर पिटाई करने का आरोप लगा है। छात्र की पिटाई की जानकारी मिलते ही अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए और सड़क जाम करने का प्रयास किया। सूचना पर मड़ियांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, जबकि जानकीपुरम पुलिस के मौके पर न पहुंचने को लेकर भी छात्रों में नाराजगी रही।
सीतापुर निवासी गुलशन कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय में लॉ सेकंड ईयर के छात्र हैं। गुलशन के मुताबिक वह साइकिल से विश्वविद्यालय जा रहे थे। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस चौकी पर मौजूद होमगार्ड मिथलेश यादव, राकेश यादव और सिविल ड्रेस में मौजूद एक व्यक्ति ने उन्हें चौकी में बंद कर पीटा। छात्र का आरोप है कि बचाव में आए एक बुजुर्ग के साथ भी मारपीट की गई।
घटना की जानकारी मिलने पर विश्वविद्यालय के अन्य छात्र मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने विरोध जताते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। पीड़ित छात्र ने मामले में जानकीपुरम थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।