फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से रेस्टोरेंट के असिस्टेंट मैनेजर की मौत

Fri, 09 Jan 2026 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शैलेश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। रेस्टोरेंट से ड्यूटी करके बाइक से लौट रहे इटौंजा के बाहर गांव निवासी शैलेश कुमार सिंह (20) की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


शैैलेश के भाई चचेरे भाई रमन सिंह ने बताया कि शैलेश अलीगंज के पुरनिया स्थित रेस्टोरेंट में असिस्टेंट मैनेजर थे। बुधवार देर रात करीब 12 बजे वह ड्यूटी खत्म करके रेस्टोरेंट से बाइक से घर आ रहे थे। बख्शी का तालाब स्थित तहसील मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शैलेश काफी देर तक रोड किनारे पड़े रहे। राहगीरों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस उन्हें बख्शी का तालाब स्थित सौ शैया अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले दस्तावेज की मदद से पुलिस ने उनकी पहचान कर रात दो बजे परिजनों को खबर दी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बक्शी का तालाब संजय सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। शैलेश के पिता होमगार्ड हैं और कलेक्ट्रेट में तैनात हैं। परिवार में मां कुसुम और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें