लखनऊ। डालीबाग व लॉप्लास उपकेंद्र पर रविवार को पॉवर ट्रांसफार्मर व सर्किट ब्रेकर की मरम्मत का काम होगा। एक्सईएन धमेंद्र सक्सेना के मुताबिक इस कारण सुबह 11 से शाम पांच बजे तक अलग-अलग समय में वीआईपी इलाकों डालीबाग कॉलोनी, विधायक निवास छह, नरही, वन विभाग मुख्यालय, बटलर पैलेस, बालू अडडा, जयप्रकाशनगर, प्राग नारायन रोड, जल निगम मुख्यालय, राणा प्रताप मार्ग, शाहनजफ रोड, लॉप्लास कॉलोनी, सहारागंज मॉल व आसपास के इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।