लखनऊ। बसों की एमएसटी बनवाने की सुविधा अब सातों दिन 24 घंटे मिलेगी। आलमबाग टर्मिनल पर छुट्टियों पर भी एमएसटी बनवाई जा सकती है। परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि एमएसटी बनवाने के लिए यात्रियों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। कार्य दिवस के अलावा छुट्टियों में भी काउंटर सुबह छह से रात दस बजे तक खोले जाएंगे।