फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोलर स्केटिंग में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
रोलर स्केटिंग की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
विज्ञापन
लखनऊ। जगदीश गांधी मेमोरियल अंतर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप शुक्रवार को शुरू हुई। सीएमएस गोमतीनगर विस्तार के तत्वावधान में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने रोलर स्केटिंग की अलग-अलगर स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें एसकेडी स्पोर्ट्स एकेडमी, ला-मार्टिनियर कालेज, मिलेनियम स्कूल, प्रोफेशनल स्केटिंग क्लब, माउंड लिट्रा जी स्कूल, आइरिस क्राउन स्कूल और सीएमएस के 40 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि संचित भंडारी (प्रोफेशनल इंडियन इनलाइन फ्रीस्टाइल स्केटर) ने दीप प्रज्वलित कर चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। मौके पर चैंपियनशिप की संयोजिका और सीएमएस गोमतीनगर विस्तार कैंपस की प्रधानाचार्या अनुपमा चेकर और हेड कम्यूनिकेशंस ऋषि खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें