फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ ने पहले दिन जीते तीन स्वर्ण

विज्ञापन
राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित राज्य कराटे प्रतियोगिता के पहले दिन तीन स्वर्ण पदक जीतकर शानदार शुरुआत की। लखनऊ के लिए आज प्रियंका सिंह व श्रेष्ठ श्रीवास्तव के शानदार प्रदर्शन के साथ जूनियर बालक टीम काता में भी लखनऊ ने शीर्ष स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप के पहले दिन गौतमबुद्धनगर ने दो स्वर्ण जीते, जबकि मुजफ्फरनगर, फर्रुखाबाद, वाराणसी कौशांबी व आगरा ने भी एक-एक स्वर्ण अपने नाम किए।
विज्ञापन

कैडेट बालिका कुमिते (14-15 वर्ष, 54 किग्रा से कम) में गौतमबुद्धनगर की दिव्या ने स्वर्ण जीता जबकि बलिया की पलक गुप्ता को रजत पदक मिला। जूनियर बालिका व्यक्तिगत काता (16-17 वर्ष) में लखनऊ की प्रियंका सिंह ने स्वर्ण पदक जीता जबकि वाराणसी की शीतल सिंह को रजत पदक मिला। कैडेट बालक व्यक्तिगत काता (14-15 वर्ष) में लखनऊ के श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने स्वर्ण जीता। वहीं मुजफ्फरनगर के अरहम ने रजत को रजत पदक मिला। जूनियर बालक टीम काता (14-17 वर्ष) में लखनऊ ने स्वर्ण जीता जबकि वाराणसी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
जूनियर बालिका कुमिते (16-17 वर्ष, 48 किग्रा से कम) में आगरा की प्रज्ञा शर्मा ने स्वर्ण, लखनऊ की ईशान्या पांडेय ने रजत पदक हासिल किया। कैडेट बालक कुमिते (14-15 वर्ष, 63 किग्रा से कम) में मुजफ्फरनगर के मोहम्मद अरहम को स्वर्ण मिला जबकि गौतमबुद्धनगर के संदीप विश्वकर्मा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं पैरा काता में कौशांबी के संभव प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

इससे पहले चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि योगेश कुमार (सेवानिवृत्त निदेशक- कामर्शियल, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड), विशिष्ट अतिथि उषा रानी (समाजसेवी) एवं मनोज चंदेल (संस्थापक, नेशनल बुक फेयर) ने किया। मौके पर कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी के अध्यक्ष टीपी हवेलिया व महासचिव जसपाल सिंह मौजूद रहे।

राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

राज्य कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें