फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसी पर श्रमिक की कब्र खोदने का आरोप

Sat, 21 Mar 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कब्र तोड़े जाने की सूचना पर एकत्र ग्रामीण।
विज्ञापन
मलिहबाद। रहीमाबाद के अहमदाबाद कटौली निवासी रूबी ने पड़ोसी पर पति की कब्र खोदने का आरोप लगाया है। उन्होंने रहीमाबाद थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रूबी के मुताबिक 19 अक्तूबर 2025 में पति रामकिशोर (36) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उनका शव गांव से चार सौ मीटर दूर आम के बाग में दफन किया गया था। बृहस्पतिवार को उन्हें ग्रामीणों ने बताया कि उनके पति की कब्र आधी खुदी पड़ी है। वह घरवालों के साथ बाग में पहुंचीं तो उन्हें कब्र का आधा हिस्सा खुदा पड़ा मिला। आरोप है कि पड़ोसी ने उनके पति की कब्र खोदी है। इंस्पेक्टर रहीमाबाद अरुण कुमार त्रिगुनायक ने बताया कि रूबी का परिवार के ही युवक से मकान के लिए विवाद चल रहा है। उसी पर कब्र खोदने का आरोप है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें